फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Sat, 15 Aug 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी विधानसभा में तिंरंगा यात्रा निकालते पूर्व मंत्री कंवरपाल व जिलाध्यक्ष राजेश सपरा। प्रवक्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को करीब 39 किलोमीटर लंबी हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में निकली यात्रा में नागरिक, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा समेत पदाधिकारी और चारों मंडलों के अध्यक्ष शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा प्रताप नगर बस स्टैंड अनाज मंडी से शुरू होकर मुजाफत, तुगलपुर, लेदी, हडौली, छछरौली, पंजेटो, मानकपुर लक्कड़ मंडी और बूड़िया चौक से होते हुए जगाधरी शहर पहुंची। यहां चौक बाजार, प्रकाश चौक, हनुमान गेट, घास मंडी, पंसारी बाजार, खेड़ा बाजार, झंडा चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड, बस स्टैंड चौक और मटका चौक से होते हुए महाराजा अग्रसेन चौक पर यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। आजादी लाखों वीरों की शहादत के बाद मिली है, इसलिए इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हर घर तिरंगा अभियान देश में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने बलिदान दिया है। उनकी शहादत हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। यात्रा में व्यवस्थाओं की देखरेख भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने टीम के साथ की। इस दौरान रामपाल सिंह, अमित चौधरी, गौरव गोयल, कृष्णा खदरी, प्रियंक शर्मा, प्रीति जौहर, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें