फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन दिन अभी बारिश के आसार और लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी सर्दी

Thu, 01 Feb 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को भी लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। इस दौरान धूप न निकलने व शीतलहर चलने से काफी ठिठुरन रही। सुबह जहां घना कोहरा रहा, वहीं पूरा दिन आसमान पर बादल रहे। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश की संभावना जताई है, पर बारिश नहीं हुई। हालांकि कुछ मिनट की बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान कम हो गया।
किसानों के साथ सभी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। चूंकि इस सीजन अभी तक बारिश नहीं हुई है। बुधवार का दिन सूरज व बादलों की आंख मिचौली का रहा। सुबह घना कोहरा, फिर शीतलहर चली। इसके बाद आसमान से कुछ बूंदे गिरी और फिर हल्की धूप निकल गई। इसके बाद एक बार फिर घने बादल छा गए। पूरा दिन इसी तरह बिता। धूप न निकलने से कड़ाके की सर्दी रही और तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सुबह कोहरा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी लाइट ऑन करके चलना पड़ा। वहीं कोहरे के कारण वाहन चालकों पर सड़कों पर चलने में परेशानी हुई और गति बेहद धीमी रही। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार एक व दो फरवरी को बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी। इसके बाद मौसम खुलेगा और राहत मिलेगी। बारिश के पूर्वानुमान से किसानों में खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें