फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहनों पर 11 माह में 16.34 करोड़ के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ट्रांसपोर्ट कार्यालय की टीमों द्वारा हर माह ओवरलोड वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। पिछले 11 माह में 4614 ओवरलोड वाहनों के चालान हो चुके हैं। इतना ही नहीं इन वाहनों के चालकों से 16 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक जुर्माना भी वसूला गया है। हालांकि ओवरलोड वाहनों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग सका है। ओवरलोड वाहन हाईवे व स्टेट हाईवे के अलावा लिंक मार्गों से निकल कर सड़कों को तोड़ रहे हैं। जिससे लोग बहुत दुखी हैं। कोई भी ओवरलोड वाहन सड़क पर न निकले और इनकी वजह से हादसा न हो इसके लिए डीटीओ हैरतजीत कौर दिन व रात को होने वाले चेकिंग अभियान को और तेज करने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन

सर्दी के दिनों में ओवरलोड वाहनों से हादसा होने की संभावना रहती है। कोहरे का सीजन होता है। ओवरलोड होने के कारण इन ट्रकों व डंपरों के इतनी जल्दी ब्रेक भी नहीं लगते। जिससे सड़क हादसे होते हैं और लोगों की जान भी चली जाती है। ओवरलोड वाहनों की जांच व चालान करने के लिए जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी की दो टीमें 24 घंटे सड़क पर जांच करती हैं। एक टीम दिन में तो दूसरी टीम रात में सड़कों पर घूमते हुए निरीक्षण करती है। ट्रक चालकों पर मौके पर ही जुर्माना किया जाता है। इसके बावजूद ओवरलोड लोगों के लिए नासूर बन गया है। खासकर माइनिंग जोन से आने वाले डंपर व ट्रक तो क्षमता से कई गुणा ज्यादा खनन सामग्री लेकर चल रहे हैं। नियमानुसार ट्रक या डंपर के डाल्ला तक ही कोई भी सामान ले जाने की अनुमति होती है। परंतु चालक डाल्ला के ऊपर लकड़ी के फट्टे लगाकर ज्यादा खनन सामग्री ले जाते हैं।

डीटीओ की टीमें कब कौन से रोड पर चेकिंग कर रही हैं इसकी सूचनाएं भी अरसे से लीक होती रही हैं। यह एक गिरोह है जो व्हाट्सएप पर टीम की लोकेशन शेयर करते रहते हैं। यदि कोई चालक ओवरलोड लेकर आ रहा हो तो वह लोकेशन देख कर गाड़ी को दूसरे रूट पर या फिर लिंक रोड पर लेकर चले जाते हैं। पिछले कुछ सालों में लोकेशन शेयर करने वाले कुछ लोग पकड़े भी जा चुके हैं। फिर भी इस पर पूरी तरह से शिकंजा नहीं कसा जा सका है।
विज्ञापन


डीटीओ यमुनानगर हैरतजीत कौर का कहना है कि ओवरलोड पर शिकंजा कस रहे हैं। दिन व रात को ज्यादा से ज्यादा वाहनों के चालान करने के लिए टीमों को कहा गया है। हर माह एक करोड़ रुपये से ज्यादा के चालान कर रहे हैं। टीम की लोकेशन शेयर करने वालों का पता करके उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन



माह चालान जुर्माना
जनवरी 622 20362100
फरवरी 604 20224300
मार्च 574 18902700
अप्रैल 552 20347600
मई 568 20118500
जून 460 17803700
जुलाई 175 6023600
अगस्त 227 9143700
सितंबर 266 10603800
अक्तूबर 246 9692700
नवंबर 320 10189100
कुल 4614 163411800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें