फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक से पटाखा बजाने पर 32 हजार का चालान, बुलेट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यातायात पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखा बजा रहे युवक को पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी युवक बुलेट से पटाखे बजाते हुए चल रहा था, जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुका। जिस पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। उसका 32 हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा बुलेट को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद वह महाराणा प्रताप चौक की ओर से आ रहे थे। तभी गोबिंदपुरी की ओर से एक बुलेट बाइक सवार आया। वह पटाखे बजाते हुए चल रहा था। अचानक पटाखे बजाने से आसपास के वाहन चालक भी घबरा रहे थे। जिस पर उन्होंने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस पर वह गलियों में घुसकर भागने का प्रयास करने लगा। उन्होंने उसे पंचायती भवन के पास पकड़ा लिया। उसकी बुलेट के पटाखे बजाते हुए की वीडियो भी बनाई गई। उसका चालान कर बाइक को जब्त कर लिया गया। बुधवार को तीन और बुलेट बाइक पर जुर्माना लगाया गया है। भविष्य में लगातार यह कार्रवाई जारी है। बुलेट पर पटाखे बजाना यातायात नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें