फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन समर्थक सदस्य नहीं पहुंचे बैठक में

Wed, 01 Jan 2014 05:06 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति जगाधरी की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा दूर हो गया है। मंगलवार को पंचायत समिति जगाधरी की बैठक में जरूरी कोरम पूरा नहीं होने पर चेयरमैन रमेश परवालो की कुर्सी बच गई।
विज्ञापन


एडीसी डा. एसएस सैनी की देखरेख में हुई बैठक में कुल 20 मेें से 11 सदस्य ही हाजिर हुए। अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही शुरू करने के लिए 14 सदस्यों का होना जरूरी था। बैठक में चेयरमैन के गुट के सदस्य नहीं पहुंचे। इसके चलते एडीसी ने अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई रद्द कर दी।

यह बैठक चेयरमैन को हटाने केे लिए अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए बुलाई गई थी।  बैठक में वार्ड नंबर एक से संगीता रानी, वार्ड तीन से अनिल कुमार, वार्ड नंबर चार से बेअंत कौर, वार्ड नंबर पांच से राम कुमार, वार्ड नंबर सात से प्रवेश, वार्ड नंबर आठ से विक्रम कुमार, वार्ड नंबर 12 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर 13 से शहजाद खान, वार्ड नंबर 15 से गीता रानी, वार्ड नंबर 16 से रेनू धवन और वार्ड नंबर 17 से अमन कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचायत समिति के 14 सदस्यों ने बीते दिन उपायुक्त को शिकायत देकर चेयरमैन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन्होंने शपथ पत्र देकर चेयरमैन को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव की खातिर बैठक बुलाने की भी मांग की थी। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने 31 दिसंबर को बैठक के लिए सदस्यों को नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें