जठलाना। जठलाना से रादौर तक बने कंक्रीट मार्ग का नवीनीकरण भले हो गया, पर इसमें जगह-जगह पानी निकासी के कटों में लगाए सीमेंटेड ब्लॉक्स उखड़ने लगे हैं। इससे सड़क पर ठोकरे बन गई हैं, जिसका खामियाजा खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
इन उखड़े सीमेंटेड ब्लॉक्स से आते-जाते कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्र के सचिन मेहता, जसविंदर, संजीव, नितेश, बलबीर, नरेश कुमार व प्रिंस ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से मार्ग का निर्माण कंक्रीट से कराया गया था, पर सड़क किनारे न बर्म बनाए न ही खंभों व पेड़ों को हटाया गया। अब जो कट छोड़े गए थे, उनमें लगे सीमेंटेड ब्लॉक्स वाहनों के दबाव से टूट चुके हैं। इससे सड़क से आते-जाते वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा है। संवाद