फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी दादी राजयोगिनी का स्मृति दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शास्त्री कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन में रविवार को श्रद्धांजलि सभा रखी गई। जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी का स्मृति दिवस मनाया गया। शांति भवन की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी गीता ने दादी की विशेषताओं व गुणों के बारे बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दादी ने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा व जन कल्याण अर्थ समर्पित किया। उन्होंने बताया कि दादी ने 27 मार्च 2020 को 104 वर्ष की आयु पूर्ण कर ब्रह्मलीन हो गई थीं। दादी को मोस्ट स्टेबल माइंड इन द वर्ल्ड अवार्ड से नवाजा गया था। उन्होंने लाखों लोगों को ईश्वर की भक्ति करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन सुदेश रानी मेहता, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, शशि दुरेजा, हरपाल सिंह ने दादी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरानप्रमोद बंसल, मदन चोपड़ा, देवराज, धर्मवीर, अनिल, कंवरपाल, महावीर, दर्पण, अनीता चोपड़ा, ऋतु, विमला राणा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें