फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी की पांच बाइक के साथ काबू

Mon, 28 Apr 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की पांच बाइकें भी बरामद की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी बाइक से कलानौर से होता हुआ उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सहारनपुर के गांव कुतुबपुर वासी संदीप कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी से जो बाइक बरामद हुई थी वह बाइक उसने 22 अप्रैल को थाना गांधीनगर एरिया से क्षेत्र से चोरी की थी। पूछताछ पर आरोपी से चोरी की चार अन्य बाइक बरामद हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें