फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत गणना अच्छा कदम : सपरा

Mon, 05 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से पंचकूला भाजपा पार्टी कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान कई विषयों पर भी चर्चा हुई। सपरा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जातिगत जनगणना कराने का निर्णय अच्छा कदम है।
उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के माध्यम से भाजपा सरकार को विभिन्न जातियों की जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकती है, जिससे हम नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से बना सकते हैं। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को पाकिस्तान के खिलाफ कार्यवाही करने कि खुली छूट दें दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जो भी कुछ होगा बड़ा ही होगा। पाकिस्तानी सेना के उच्च अधिकारी या तो देश छोड़ चुके हैं या छोड़ने कि तैयारी कर रहे हैं। राजेश सपरा ने भाजपा संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की बराबर की जिम्मेवारी है, चुनावों के समय अपना बूथ मजबूत करना केवल बूथ प्रमुख या शक्ति केंद्र प्रमुख का ही कार्य नहीं होता बल्कि उस क्षेत्र में कार्यरत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक भागीदारी से ही संभव होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें