फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदल खातों से निकाली नकदी

Mon, 12 Feb 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ठगों ने दो लोगों के डेबिट कार्ड बदल उनके खातों से 36 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी-बी निवासी सुमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम वह राजन अस्पताल के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपये निकालने के लिए गया था। एटीएम से रुपये नहीं निकले। इतने में वहां पर एक युवक आया। इसने कहा कि उसका डेबिट कार्ड सही नहीं लगा है। वह ठीक करके लगा देता है। फिर रुपये निकल जाएंगे। इस तरह से वह उस युवक की बातों में आ गया। इसी दौरान आरोपी युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन

रुपये नहीं निकले तो वह घर आ गया। घर आकर उसने देखा कि उसका डेबिट कार्ड बदला हुआ है। थोड़ी देर बाद उसके खाता से 20 हजार व 2500 रुपये निकलने के संदेश आए। जांच में यह रुपये एचडीएफसी रेलवे रोड के एटीएम से निकले। इस शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, धर्मपुरा मोहल्ला निवासी रविंद्र बजाज ने बताया कि वह शनिवार की शाम को इंदिरा मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसने दो-तीन बार एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं निकले। इसी दौरान वहां पर करीब 25 वर्षीय युवक आया।
विज्ञापन

उसने उसे बातों में उलझा लिया और कहा कि पहले मोबाइल नंबर डालो और फिर पिन डालो। उसकी बातों में रविंद्र ने फोन व पिन डाला लेकिन रुपये नहीं निकले। फिर वह अपने घर आ गया। घर आने के बाद उन्होंने मोबाइल पर खाते का बकाया चेक किया तो उसमें से 13500 रुपये निकाले गए थे। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने अज्ञात केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें