फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से नकदी, गहने और माेबाइल चोरी

Fri, 03 Apr 2026 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की विकास नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सुने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता शेखर ने बताया कि वह 27 मार्च को सुबह घर को ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गया था। 31 मार्च को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे करीब चार लाख रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन गायब मिले।
विज्ञापन

उधर, दूसरी वारदात गांव नवाजपुर में सामने आई, जहां खेत में लगे सोलर ट्यूबवेल को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित किसान सतबीर सिंह के अनुसार वह 30 मार्च की शाम खेतों से काम खत्म कर घर लौट आया था। अगली सुबह खेत पर पहुंचने पर उसने देखा कि ट्यूबवेल से 13 सोलर प्लेटें और मोटर गायब हैं। उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें