फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ड्राइवर को नशीला जूस पिलाकर उड़ाई नकदी

Thu, 06 Apr 2023 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एसबीआई में किस्त जमा कराने आए तलाकौर निवासी साहिल को दो युवकों ने मदद करने के बहाने अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी नशीला जूस पिलाकर उससे 18 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव तलाकौर निवासी साहिल ने बताया कि वह ड्राइवर है। वह बुधवार को किस्त जमा करवाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 17 जगाधरी आया था। उनकी जेब में किस्त के 13000 रुपये व पांच हजार रुपये अलग थे। जब वह बैंक पहुंचा तो वहां दो युवक मिले। आरोपियों से पेन मांगकर फार्म भरने में मदद करने के लिए। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ दोस्ताना व्यवहार कर अपनी बातों में फंसा लिया।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने कहा कि गर्मी का माहौल है, चलो कुछ पीकर आते हैं। इसके बाद दोनों युवक उसे जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक स्वीट शॉप पर ले गए, यहां पर उन्होंने जूस पिया। जूस पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। जब उसे होश आया तो उसकी जेब से 18000 रुपये गायब थे। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस की।
विज्ञापन

सूचना पर सेक्टर 17 थाना प्रभारी धर्मेंद्र, सीआईए वन इंचार्ज राकेश राणा, सीआईए टू इंचार्ज राकेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक सहित आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली और अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सेक्टर 17 थाना प्रभारी धर्मेंद्र का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी के बहकावे में न आएं। मदद लेनी है तो बैंक के हेल्प डेस्क की लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें