फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से नकदी, मोबाइल लूटा

Mon, 27 May 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बदमाशों ने दड़वा गांव के पास लिफ्ट लेने के बहाने चाकू की नोक पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूटपाट की। इसके बाद आरोपी युवक कर्मचारी को नहर में धक्का देकर फरार हो गए। वह किसी तरह से बाहर निकला और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-17 स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार शाम को वह ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। जब वह बाइक पर दड़वा के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट ली। वह व्यक्ति को बाइक पर बैठा कर घर की तरफ चल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लिफ्ट लेने वाले व्यक्ति ने चाकू निकाल कर उसकी कमर पर रख दिया और उसे नहर की पटरी पर चलने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी व्यक्ति के दो साथी भी उनके साथ साथ चलने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उससे सोने की अंगूठी, चेन, चांदी का कड़ा, मोबाइल व साढ़े 11 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने उसे नहर के पानी में धक्का दे दिया और अपनी बाइक पर फरार हो गए। वह किसी तरह से नहर से निकला और घर पहुंचा। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें