फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूने घर से नकदी और आभूषण चोरी

Sun, 18 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर से नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। थाना छप्पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव कालावड़ निवासी अंग्रेज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 जनवरी को शाम करीब पांच बजे किसी काम से घर से बाहर गया था। कुछ समय बाद जब वह लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और अन्य जगहों की जांच की तो 50 हजार रुपये , सोने की चार अंगूठियां, चांदी की एक जोड़ी पाजेब और अन्य कीमती सामान गायब मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की। संवाद
विज्ञापन


मंदिर की ल्लक तोड़ चुराई नकदी

यमुनानगर। गांव जठलाना माजरी स्थित रविदास मंदिर की गुल्लक तोड़क चोर नकदी चोरी कर ले गए। गांव निवासी हरदीप ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी की रात चोर मंदिर में घुस आए और गुल्लक तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने पहुंचे तो गुल्लक टूटा हुआ मिला। इसके बाद गांववासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें