संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अलग-अलग इलाकों क्षेत्र में स्थित दुकान और घर से नकदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुलदीप नगर निवासी अमित कुमार ने गांधी नगर पुलिस थाने को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को शाम करीब पांच बजे वह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। देर शाम लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर 10 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, नोज पिन, लॉकेट, झुमके, टॉप्स, चांदी की पायल सहित अन्य आभूषण गायब मिले। वहीं ब्रिजपुरी कॉलोनी निवासी प्रवीन दत्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पंजाब नेशनल बैंक के पास दत्ता गारमेंट के नाम से दुकान है। 27 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने गल्ले में रखे साढ़े 13 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया।