फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

Sat, 04 Oct 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की महावीर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर की महावीर कॉलोनी निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक अक्टूबर को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। देर शाम जब वह घर वापस लौटे तो ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 12 हजार रुपये और तीन तोले सोने के आभूषण और 12 तोले चांदी के जेवर गायब थे। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें