फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से दस हजार की नकदी व सामान चोरी

Thu, 06 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सेक्टर-17 क्षेत्र के दुर्गा गार्डन के घर का ताला तोड़कर दस हजार की नकदी व सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा गार्डन निवासी मदन मोहन दयाल ने बताया कि वह 18 अक्तूबर को घर में ताला लगाकर परिवार संग रिश्तेदारी में गए थे। तीन नवंबर को घर लौटे तो ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा पाया। साथ ही घर से एक एलईडी, चांदी के पांच सिक्के, एक चांदी की कटोरी व 10 हजार रुपये चोरी थे। जांच अधिकारी रणबीर सिंह का कहना है शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

कपालमोचन मेले में चुराया महिला का पर्स
यमुनानगर। कपालमोचन मेले में आई व्यासपुर की प्रीति का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 2600 रुपये थे। प्रीति ने व्यासपुर पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में प्रीति ने बताया कि तीन नवंबर को वह कपाल मोचन मेले में गई थी। इस दौरान शाम करीब छह बजे जब वह उधम सिंह चौक के पास कपड़ा बाजार में खरीदारी कर रही थी, तब किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 2600 रुपये थे। जांच अधिकारी राकेश का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। संवाद
स्टेडियम से खेल का सामान ले गए चोर
यमुनानगर। थाना सेक्टर-17 क्षेत्र के तेजली खेल परिसर से खेल का सामान चोरी कर लिया गया। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात तेजली खेल परिसर में बने कमरे से ताला तोड़कर किसी ने करीब 20 हजार रुपये का खेल का सामान चोरी कर लिया। सुबह विभाग के कर्मचारी तेजली खेल परिसर में पहुंचे तो उन्हें सामान बिखरा मिला। जांच अधिकारी इम्तियाज अली का कहना कि शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें