यमुनानगर। खजूरी रोड के पास सहारनपुर रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में सेंधमारी कर नकदी और कपड़े चोरी कर लिए गए। दुकान पर बुधवार सुबह पहुंचने पर दुकानदार को चोरी का पता चला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
दुकानदार सोमनाथ ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे दुकान बंद कर घर आ गए थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। दुकान की एक ओर की दीवार टूटी पाई। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में टूटे पाए। जांच करने पर काउंटर में रखे पांच हजार रुपरे, कपड़े और अन्य सामान गायब था। उसने इसकी सूचना डायल-112 व पुराना हमीदा चौकी पुलिस को दी। संवाद