अराइयां वाला बीट से तस्करों द्वारा खैर के पेड़ काटने के मामले में तीन आरोपियों की पहचान की है। पुलिस द्वारा वन रक्षक की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी खैर तस्करों ने 17 सितंबर की रात को अराइयांवाला बीट से खैर के बेशकीमती पेड़ चोरी से काट लिए गए थे। वन विभाग ने खैर के टुकड़े बरामद किए और आरोपितों की पहचान की।
ज्ञात हो कि कि खैर तस्कर अराइयांवाला बीट से खैर के तीन पेड़ काट ले गए थे। विभाग ने पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट बनाकर खैर तस्करों की तलाश शुरू की और टीम बनाकर खैर की लकड़ी को बरामद किया, लेकिन खैर तस्कर पकड़ में नहीं आ सके। प्रताप नगर पुलिस ने वनरक्षक सोनू की शिकायत पर अकरम निवासी खैरी, महबूब और शमशाद निवासी फैजपुर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।