फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफीलपुर के सरपंच व पंच समेत चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साढौरा के टूंडे की टपरियां निवासी साहिल की आत्महत्या के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने सफीलपुर पंचायत के पंच सीता राम, बेटे साहिल, पत्नी करनैलो व सरपंच नरसिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक साहिल द्वारा बनाई वीडियो के आधार पर व मृतक के भाई नितिन की शिकायत पर की है। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की पत्नी, भाई व अन्य परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतक की मौत पर उनका रो रोकर बुरा हाल था। उधर, पुलिस ने मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

टूंडे की टपरियां निवासी निर्मल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई साहिल का प्राइवेट काम था। उनके गांव व सफीलपुर की एक पंचायत है। सीता राम ग्राम पंचायत में पंच है। 20 जनवरी 2024 में सफीलपुर में मुगलवाली रोड स्थित शराब ठेके पर झगड़ा हुआ था। जिसमें सीताराम घायल हो गया था। तब उसे पीजीआई में उपचार दिया गया था। तब पुलिस ने उसके भाई साहिल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिन लोगों ने सीताराम से मारपीट की थी। उसका भाई उन्हें नहीं जानता था लेकिन सीता राम व अन्य उसके भाई पर माजिद व अन्य लोगों को फंसाने का दबाव दे रहे थे। जबकि उसका भाई किसी बेकसूर को फंसाना नहीं चाहता था। इस मामले में बार बार उसके भाई को पुलिस थाने बुलाया जा रहा था। इस वजह से वह काफी परेशान थी। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या की। मरने से पहले उसके भाई ने वीडियो बनाई थी। जिसमें वह कह रहा है कि सीताराम, उसकी पत्नी करनैलो, बेटा साहिल व सरपंच नर सिंह उस पर दबाव बना रहे हैं। जबकि वह किसी बेकसूर को नहीं फंसाना चाहता। इस शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। प्रतापनगर थाना प्रभारी सतनाम का कहना है कि चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

लाल ढांग के पास सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर निगला था जहर -
बता दें कि मंगलवार सुबह साहिल बाइक पर घर से निकला था। इसके बाद उसने हिमाचल प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर स्थित लालढांग के पास सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद वह फैजपुर स्थित परदेशी ढाबे पर पहुंच गया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। बाद में उसके मोबाइल पर सोशल मीडिया पर डाली वीडियो मिली। जिसमें उसने सफीलपुर पंचायत के पंच सीताराम, सरपंच नरसिंह व सीताराम की पत्नी व बेटे पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें