फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज प्रताड़ना में 17 लोगों पर केस

Sat, 04 Jan 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने चार मामलों में 17 लोगों पर केस दर्ज किए हैं। तीन मामलों में गांधी नगर थाना पुलिस व एक केस में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
त्यागी गार्डन निवासी दिव्या की शिकायत पर पति रमन कुमार, जेठ रवि, ससुर परमजीत सिंह, सास हरभजन कौर, ननद नेहा, नीतू, जेठानी पिंकी पर केस दर्ज किया है। दूसरे मामले त्यागी गार्डन मनीषा की शिकायत पर उसके पति कुरुक्षेत्र की राणा कॉलोनी निवासी विकास, ससुर हेमचंद, सास राजबाला, ननद अभिलाषा व देवर मनीष पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी सरिता की शिकायत पर पति मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पनीहारी गांव निवासी सुभाष शर्मा, ससुर गिरीश शर्मा, ननद गिरजा व जेठ रितेश शर्मा पर केस दर्ज हुआ है। महिला थाना पुलिस ने जगाधरी के भारत सेवक नगर निवासी अमरजीत कौर की शिकायत पर उसके पति हरप्रीत सिंह पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें