यमुनानगर। भूखड़ी गांव में कहासुनी होने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों के 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। भूखड़ी निवासी जोनी ने सदर जगाधरी पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले गांव के ही प्रदीप कुमार व जतिन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया था मगर उसके बाद से दोनो आरोपी उससे रंजिश रखे हुए थे। जोनी ने बताया कि आठ जून को सुबह नौ बजे वह गांव में किसी काम से जा रहा था। इस दौरान आरोपी प्रदीप कुमार व जतिन ने अपने साथियों विक्रम व अरूण कुमार के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
उधर, नितिन कुमार ने बताया कि जोनी ने अपने परिवार के सदस्यों नीरज उर्फ बबलू, कुक्की, राकेश, राजेश, संजय व रामकुमार के साथ मिलकर उसे पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में उसके शरीर के कईं हिस्सों में चोटें आई है। दोनों पक्षों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद