फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पत्थर मार तोड़े कार के शीशे

Thu, 16 Nov 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। बुबका चौक पर दो युवकों ने व्यक्ति से लूटपाट करने के इरादे से कार का पीछा कर पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद उन्होंने कार में बैठी महिलाओं से लूटपाट करने के लिए उनके गले पर हाथ डाला। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैल गांव निवासी गुलशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को वह कार से गधौला गांव में मिलनी कर लौट रहे थे। इस दौरान शाम छह बजे वह नागल गांव के पास पहुंचे तो दो युवकों ने अपनी बाइक को उनकी कार के आगे अड़ा दिया। उन्होंने कार से उतरकर युवकों को ऐसा न करने के लिए समझाया। इसके बाद फिर से युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। युवक नागल से बुबका चौक तक उनके पीछे आए। बुबका चौक पर युवकों ने पत्थर मारकर कार के पीछे वाला व साइड का शीश तोड़ दिया। इसके बाद उन युवकों ने कार में पीछे बैठी महिलाओं के गले पर लूटपाट के इरादे से हाथ डाला। इस पर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को आता देख एक युवक मौके से भाग गया, लेकिन दूसरे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान दोहली गांव निवासी विशाल के रूप में हुई। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें