कार में शराब की 41 और बीयर की चार पेटियां लेकर उन्हें हिमाचल प्रदेश बेचने जा रहे एक व्यक्ति को हरियाणा और हिमाचल के बार्डर पर गांव सादिकपुर के पास लगाए नाके से गिरफ्तार किया है। कार चालक पुलिस नाकाबंदी को देखकर गाड़ी को छोड़कर दूर खड़ा हो गया। पुलिस को कार की तलाशी के दौरान उससे शराब और बीयर की पेटियां मिली। इस दौरान पुलिस ने कार मालिक को भी काबू कर लिया। आरोपी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और यहां से शराब लेकर वापस जा रहा था। आरोपी पर केस दर्जकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना साढौरा प्रभारी दीदार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक कार से भारी मात्रा में शराब लेकर हिमाचल प्रदेश जाएगा। सूचना पर पुलिस ने हरियाणा हिमाचल सीमा से पहले ही गांव सादिकपुर के पास स्थित संधू ढाबे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की संधू ढाबे के पास एक कार काफी देर से खड़ी है। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से देसी शराब की 41 और बीयर की चार पेटियां मिली। पुलिस ने मालिक को तलाश की तो कार से दूर खड़ा एक व्यक्ति उन्हें देखकर युवक भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव कोलर निवासी रणबीर सिंह के रूप में बताई। पुलिस ने परमिट व लाइसेंस मांग, लेकिन आरोपी पेश न कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।