फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेड़ से टकराई कार, दादी-पोती की मौत, बच्ची का पिता घायल

Wed, 02 Jul 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करनाल में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होकर घर पांवटा साहिब लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांवटा साहिब निवासी 61 वर्षीय मीरा देवी व उनकी चार वर्षीय पोती सेजिस की मौत हो गई। वहीं कार चला रहे सेजिस के पिता सुनील कश्यप घायल हो गए।
हादसा मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडाखेड़ा गांव के नजदीक हुआ। हादसे की वजह कार चला रहे सुनील को झपकी आना बताया जा रहा है। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने दादी-पोती के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी सुनील कश्यप के साले निशांत ने बताया कि सोमवार को उसके जीजा सुनील कश्यप अपनी माता मीरा देवी और बेटी सेजिस के साथ करनाल में आयोजित पारिवारिक समारोह में गए थे। सभी लोग रात को 12 बजे अपनी कार में सवार होकर करनाल से अपने घर पांवटा साहिब जाने के लिए निकले थे।
एक कार में सुनील, उसकी मां व बेटी थी। दूसरी कार में वह, उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य थे। मंगलवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे जब वे जगाधरी पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडाखेड़ा गांव के पास पहुंचे। तभी कार चल रहे उसके जीजा सुनील को नींद की झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सुनील बराबर में बैठी मां व बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने तुरंत अपनी कार रोकी और राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से कार से सुनील, उसकी मां व बेटी को बाहर निकाला। उन्होंने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सक ने मीरा देवी व चार साल की बच्ची सेजिस को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें