फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार सवार बदमाशों ने लूटी नकदी और मोबाइल

Tue, 21 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। ब्रेजा कार में सवार चार बदमाशो ने एक युवक को रोककर मारपीट की और उससे 30 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव जयधर निवासी अकरम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से जगाधरी जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जब वह भगवानपुर के पास पहुंचा, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उसके पास आए और उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 30 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें