फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: केनरा बैंक पर जड़ा ताला, तीन घंटे दिया धरना

Tue, 02 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दादूपुर के केनरा बैंक के बाहर अधिकारियों से बात करते भाकियू के पदा​धिकारी। संगठन - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। दादूपुर स्थित केनरा बैंक शाखा के बाहर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने बैंक के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर धरना दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद बैंक अधिकारियों व किसान नेताओं के बीच वार्ता हुई। समझौता होने पर धरना समाप्त कर दिया गया।

भाकियू जिलाध्यक्ष गुर्जर ने बताया कि गांव सलेमपुर निवासी सुखदेव सिंह के दादा स्वर्गीय फूल सिंह ने वर्ष 2014 में बैंक से 14.50 लाख रुपये का ऋण लिया था। किसानों का आरोप है कि ब्याज और अन्य शुल्क जोड़कर बैंक ने बकाया राशि 40 लाख रुपये तक बना दी। फूल सिंह के निधन के बाद ऋण का दायित्व सुखदेव सिंह के नाम हो गया।
विज्ञापन

किसान नेताओं का आरोप है कि बैंक अधिकारी लगातार फोन कर सुखदेव सिंह पर दबाव बना रहे थे। इसके विरोध में किसानों ने बैंक के बाहर धरना देकर गेट पर ताला लगा दिया और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर शाखा प्रबंधक सुखवीर सिंह सहित चंडीगढ़ से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत की।
विज्ञापन

कई दौर की वार्ता के बाद बैंक प्रबंधन और सुखदेव सिंह के बीच सहमति बन गई। किसान नेताओं ने बताया कि समझौते के तहत बैंक प्रबंधक द्वारा सुखदेव सिंह के खिलाफ बूड़िया थाने में दी शिकायत भी वापस ले ली है। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान थाना बूड़िया एसएचओ सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें