फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महापंचायत में शामिल होने का किसानों से आह्वान

Wed, 19 Mar 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की बैठक मंगलवार को मार्केट कमेटी में हुई। हलका प्रधान सतपाल मानकपुर एवं खंड प्रधान जनक राज पांडो ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को कार्य व्यापार नीति को लागू करने का आदेश दिया है। भाकियू इस नीति का विरोध करेगी।
इसी विरोध को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 20 मार्च को कुरुक्षेत्र के देवी लाल पार्क में महापंचायत बुलाई गई है। इस महापंचायत में क्षेत्र से सैकड़ों किसान हिस्सा लेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करके एक अहम फैसला लिया जाएगा। उसके बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जनकराज ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की नीति बना रही है। इस नीति का भी भाकियू विरोध करती है। सरकार गलत नीतियों को बनाने की बजाए फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून बनाने के अलावा किसानों को कर्जा मुक्ति से निजात दिलाने का काम करें। जिन किसानों को बिजली या सोलर का कनेक्शन चाहिए उन्हें उसी मुताबिक कनेक्शन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

आगामी 20 दिनों में किसानों की गेहूं मंडियों में पहुंच जाएगी। किसानों की सहूलियत के अनुसार मंडियों में व्यापक व्यवस्था की जानी चाहिए और किसानों को गेहूं की फसल का बोनस बढ़ाकर दिया जाए। इस मौके पर सुभाष शर्मा सबीलपुर, संजू शामपुर, रामपाल, जसपाल नौशहरा, गुलाब सिंह, बनारसी दास, नरेश कुमार, जय चंद, युनुस फाजलपुर, मोहित सरांवीं, सोमनाथ, महा सिंह व कर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें