फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धर्म-संस्कृति व हिंदी के प्रचार का आह्वान

Sat, 14 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 हिंदू सम्मेलन में मंच पर मौजूद संत व मुख्य वक्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। धर्म, संस्कृति और राष्ट्र चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्व हिंदी समाज के तत्वावधान में महर्षि वेद व्यास भवन में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने धर्म-संस्कृति व हिंदी के प्रचार का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी नेहा सिंह, आचार्य उदयवीर शास्त्री, दंडी स्वामी विनय स्वरूप आश्रम, संरक्षक श्री कृष्णानंद सरस्वती, महंत निर्मल दास और राजेश्वर शास्त्री मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान दंडी स्वामी विनय स्वरूप ने कहा कि हिंदू समाज का मूल उद्देश्य अपनी वाणी, भाषा और जीवन शैली को स्वदेशी बनाना है। उन्होंने सभी भारतवासियों से अपने घर और व्यवहार में हिंदी भाषा का अधिक प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को शुद्ध हिंदी रूप में लागू करने से नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा से जुड़ सकेगी और वैदिक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन

आचार्य उदयवीर शास्त्री ने संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए संयुक्त परिवारों को टूटने से बचाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को हिंदू संस्कृति और वैदिक परंपराओं से परिचित कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में समानता का संदेश सदैव रहा है और बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं है।
सामाजिक समन्वय और प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाना समय की आवश्यकता है। दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका नेहा सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि समाज को भाषा, जाति और क्षेत्र के आधार पर बंटने के बजाय एक मंच पर संगठित होना चाहिए।
विज्ञापन

संत निर्मल दास ने संत गुरु रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और बताया कि उनके आदर्श समाज को समानता और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सत्कर्म ही मानव को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर सरपंच कीर्ति खुराना,सुभाष गौड़,मुकेश बंसल,जसविंद्र कौर,प्रत्युष गौड़, योगेश मेहंदीरत्ता, राजकुमार शर्मा, रमन कवात्रा, राकेश गोयल,श्री चंद, अरुण सैनी, अशोक गर्ग केसरी, प्रवीण मंगला, देवेंद्र अरोडा,सत्यवान शर्मा, अशोक धीमान,मौनू सैनी, अजय कुमार, संजय वर्मा, नरेश गर्ग, रोबिन अग्रवाल, विष्णु, मुकुल सैनी, सुनीता मलिक,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 हिंदू सम्मेलन में मंच पर मौजूद संत व मुख्य वक्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें