फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विश्वकर्मा चौक पर बनेगा बस क्यू शेल्टर, सड़क पर नहीं होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के विश्वकर्मा चौक पर लोगों को अब सड़क पर खड़े होकर बस या ऑटो का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोगों को जल्द ही चौक पर बस क्यू शेल्टर की सुविधा मिलेगी। नगर निगम के अधिकारियों ने विश्वकर्मा चौक पर बस क्यू शेल्टर बनाने का निर्णय लिया है। करीब पांच लाख रुपये से इसका निर्माण होगा। निगम अधिकारियों ने क्यू शेल्टर के लिए टेंडर लगाया है। एजेंसी को दो माह में क्यू शेल्टर का निर्माण पूरा करना होगा। क्यू शेल्टर के बनने से रोजाना सैंकड़ों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

विश्वकर्मा चौक शहर से उत्तर प्रदेश और कुरुक्षेत्र, दिल्ली जाने वाले रूट के बीचोबीच स्थित है। इसलिए इस चौक पर सबसे ज्यादा भीड़ व ट्रैफिक रहता है। बस स्टैंड की दूरी इस क्षेत्र से ज्यादा होने के कारण लोग विश्वकर्मा चौक पर खड़े होकर ही सहारनपुर व दिल्ली, रादौर, कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों का इंतजार करते हैं। भीड़ अधिक व जरूरत होने के बावजूद इस चौक पर आज तक बस क्यू शेल्टर की सुविधा लोगों को नहीं मिल पाई। जिस कारण उन्हें सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
ट्रैफिक अधिक होने से यहां यात्रियों के साथ हर समय कोई न कोई अनहोनी होने का खतरा रहता था। लोगों की इस परेशानी को अमर उजाला ने 20 जनवरी के अंक में सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। नगर निगम विश्वकर्मा चौक पर बस क्यू शेल्टर बनाने का निर्णय लिया है। इसके बनने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। बस क्यू शेल्टर का फायदा खासकर उस समय होगा जब तेज धूप, गर्मी या बारिश होती है। क्यू शेल्टर लोगों को न केवल खराब मौसम से बचाएगा बल्कि बस के नहीं आने तक वह इसमें बैठ कर इंतजार भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स

जल्द बनकर तैयार हो जाएगा: विकास धीमान
नगर निगम के एक्सईएन विकास धीमान ने बताया कि शहर के विश्वकर्मा चौक पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। काफी समय से यहां पर क्यू शेल्टर बनाने की जरूरत थी। जल्द ही इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें