अहड़वाला में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते मंदिर सभा के पदाधिकारी। संवाद
व्यासपुर। श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में अहड़वाला में श्री गुरु रविदास मंदिर सभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यातिथि बिलासपुर सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
श्री गुरु रविदास मंदिर सभा की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा मंदिर प्रागंण से आरंभ होकर गांव की मुख्य गलियों, कपालमोचन मार्ग, बस स्टैंड से होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान गुरु रविदास की पालकी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु शामिल हुए।
पंकुश खुराना ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने मानवता का कल्याण करने के लिए मार्गदर्शन किया था। श्री गुरु रविदास की महिमा का जन-जन तक प्रचार करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को श्री गुरु रविदास की महिमा से अवगत करवाने का आह्वान किया।