फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शुभ मुहूर्त में घर ले गए कार और बाइक

Tue, 20 Oct 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बाइक शोरूम पर लगी खरीदारों की भीड़। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नवरात्र की अष्टमी पर वाहन खरीदने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के कार और दोपहिया वाहन शोरूम में सुबह से ही ग्राहक पहुंचने शुरू हो गए। कई लोगों ने शुभ मुहूर्त में नई कार और बाइक की डिलीवरी ली, जबकि शादी का सीजन शुरू होने से पहले भी लोग अपने पसंदीदा मॉडल की बुकिंग करवाने पहुंचे। त्योहार और शादियों के चलते वाहन कारोबारियों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

वाहन डीलरों के अनुसार, नवरात्र के शुरुआती छह दिनों में जिले में विभिन्न कंपनियों की करीब 10 कार एजेंसियों के माध्यम से लगभग 200 कारों की डिलीवरी दी जा चुकी है। अष्टमी के अवसर पर भी शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। कई ग्राहक पहले से बुक करवाई गई गाड़ियों को घर ले जाने पहुंचे, वहीं कुछ लोगों ने मौके पर ही वाहन पसंद कर बुकिंग करवाई। ग्राहकों की मांग को देखते हुए शोरूम संचालक अलग-अलग मॉडलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


खन्ना कार एजेंसी की जनरल मैनेजर सेल्स शालू शर्मा ने बताया कि अष्टमी के लिए करीब 50 कारों की डिलीवरी देने की तैयारी की गई थी। इनमें से 31 कारों की डिलीवरी हो चुकी थी और बाकी ग्राहकों को वाहन सौंपने की प्रक्रिया जारी थी। उन्होंने बताया कि नवरात्र और शादी का सीजन एक साथ होने से लोग नई कार खरीदने के लिए शोरूम पहुंच रहे हैं। कई ग्राहक शुभ दिन पर वाहन घर ले जाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
बाइक खरीदने और बुकिंग कराने में दिखा उत्साह
कारों के साथ दोपहिया वाहन शोरूम में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। कपिल ऑटोमोबाइल के संचालक कपिल बख्शी ने बताया कि त्योहार के चलते बाइक की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। हीरो मोटोकॉर्प के कुछ मॉडलों पर दो हजार से दस हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इससे ग्राहकों को खरीदारी में फायदा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अष्टमी पर बाइक खरीदने के साथ ही शादी के सीजन के लिए भी लोग बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन

शादी के सीजन से कारोबार को मिलेगी रफ्तार
वाहन कारोबारियों के अनुसार, शादियों में दूल्हा-दुल्हन और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए वाहन खरीदने की परंपरा के चलते इस समय बुकिंग बढ़ती है। कई ग्राहक शादी से पहले ही कार या बाइक पसंद कर लेते हैं, ताकि तय समय पर डिलीवरी मिल सके। जिले में करीब 170 दोपहिया वाहन शोरूम होने से कारोबार का दायरा बड़ा है। नवरात्र, अष्टमी और शादी के सीजन को देखते हुए वाहन डीलरों को आने वाले दिनों में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

बाइक शोरूम पर लगी खरीदारों की भीड़। स्वयं

बाइक शोरूम पर लगी खरीदारों की भीड़। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें