फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बहन के घर गया था भाई, घर में हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में अपनी बहन के पास भाईदूज लेकर गए जगाधरी की विशाल कॉलोनी के राजकुमार के घर से चोरों ने 40 हजार रुपये तथा लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। जब वह वापस लौटा तो उन्हें घर का लगा ताला टूटा मिला। पुलिस ने चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 नवंबर को घर का ताला लगाकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बहन के पास भाईदूज लेकर करनाल गया था। जब वह देर शाम घर वापस लौटे तो गेट का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कानों के झुमके, छह जोड़ी पाजेब, चार चांदी के सिक्के, सोने का लोकेट, 40 हजार रुपये तथा अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गुमथला गांव निवासी बृजेश रानी ने बताया कि वह आंगनबाड़ी कर्मी है। 14 नवंबर को वह आंगनबाड़ी से काम खत्म करके घर चली गई थी। अगली सुबह जब वह आंगनबाड़ी में पहुंची तो ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर वहां से 35 किलोग्राम चावल, एक क्विंटल गेहूं, 15 लीटर तेल गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें