फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे टकराई पिकअप, साले की मौत, जीजा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर दामला पुल के पास रविवार को अचानक ब्रेक मारने पर पीछे आ रही पिकअप गाड़ी ट्रक से टकरा गई। पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से जीजा-साला फंस गए। आधा घंटे की मशक्कत कर लोगों ने खिड़कियां तोड़ दोनों को बाहर निकाला। तब तक साले की मौत हो चुकी थी। घायल जीजा को जगाधरी के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों पंजाब के अमृतसर में कच्चे आम बेचकर सहारनपुर लौट रहे थे। थाना सदर पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर के गांव कपूरी निवासी असगर अली ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका आम का व्यापार है। वह सहारनपुर से कच्चे आम की सप्लाई उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब और हरियाणा में करते हैं। उसका भतीजा इंतजार व दामाद मुबारिक उसके साथ मिलकर काम करते हैं। उसका भतीजा इंतजार व दामाद मुबारिक शनिवार को पिकअप गाड़ी में कच्चा आम लोड कर पंजाब के जिला अमृतसर सब्जी मंडी में सप्लाई करने गए थे। अमृतसर मंडी में माल उतारकर रविवार को वापस सहारनपुर आ रहे थे।
विज्ञापन

पिकअप उसका दामाद मुबारिक चला रहा था। साथ वाली सीट पर उसका भतीजा सवार था। नेशनल हाईवे 344 पर दामला पुल के पास पहुंचे तो उनके आगे आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी पिकअप पीछे से ट्रक में भिड़ गई। टक्कर लगते ही पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

इसमें उसका भतीजा व दामाद बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों खिड़कियां तोड़कर दोनों को निकाला। तब तक उसके भतीजे इंतजार की मौत हो चुकी थी। घायल मुबारिक को अचेत हालत में जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद इंतजार का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें