फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांस्य पदक विजेता एथलीट नुजरत को किया सम्मानित

Fri, 16 Oct 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खिलाड़ी नुजरत को सम्मानित करते सांसद कार्यालय प्रभारी व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। दिल्ली में हुई 65वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले शहर के युवा एथलीट नुजरत को सांसद नवीन जिंदल की ओर से सम्मानित किया गया। सांसद कार्यालय पहुंचने पर प्रभारी धर्मवीर सिंह ने उन्हें राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यालय प्रभारी सिंह ने कहा कि नुजरत ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले के साथ पूरे हरियाणा का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और कोच चंद्रपाल राणा के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का प्रयास रहता है कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से खिलाड़ियों को आर्थिक और नैतिक सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित होने पर नुजरत ने सांसद नवीन जिंदल और उनके कुरुक्षेत्र कार्यालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सहायता और समय पर प्रोत्साहन बहुत जरूरी है। सांसद की ओर से मिल रही वित्तीय मदद के कारण वह बिना किसी चिंता के अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित कर सके और यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें