गांधीनगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में गली में खड़ी कार पर दो युवकों ने पत्थर फेंक कर शीशे तोड़ दिए। यहीं नहीं आरोपियों ने कार पर कई जगहों पर स्क्रैच मार दिया। इसकी शिकायत कार मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी नगर निवासी भूपेंद्र ने बताया कि रात को तूफान आया। तब उन्हें शोर सुनाई दिया। वह तुरंत बाहर निकलकर आए तो दो युवक उन्हें देखकर भाग निकले। कार के शीशे टूटे हुए थे। कई जगहों पर स्क्रेच लगी हुई थी। आरोप है कि उसकी कार पर आरोपी युवकों ने पत्थर फेंककर शीशे तोड़े और स्क्रैच किया। इसकी सूचना उसने डायल 112 पर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।