जगाधरी। डीसी प्रीति ने बताया कि सरकार की हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत बीपीएल व एएवाई परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाना है। उनकी बकाया राशि की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जानी है।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिले के समस्त सीएससी संचालकों से तालमेल कर हर गांव में बीपीएल व एएवाई परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए सरकार की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। उपभोक्ता को इसके लिए उसे गैस एजेंसी की पासबुक, बैंक खाता की पासबुक, परिवार पहचान की कॉपी व परिवार पहचान पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर ओटीपी के लिए तथा एलपीजी आईडी प्रस्तुत करनी होगी। उपभोक्ता की एलपीजी आईडी कैश मीमो पर अंकित होती है यदि किसी उपभोक्ता के पास एलजी का आईडी उपलब्ध नहीं है, वह अपने संबंधित गैस एजेंसी से प्राप्त कर सकता है। संवाद