यात्रा न होने के बारे में जानकारी देते शिव प्रताप बजाज। स्वयं
रादौर। पाकिस्तान स्थित श्री कटासराज धाम की यात्रा से देश के हजारों श्रद्धालु इस बार वंचित रहेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर श्री कटासराज अमर कुंड के तट पर उत्सव नहीं मना पाएंगे। श्री कटासराज यात्रा संयोजक एवं केंद्रीय सनातन धर्म सभा उत्तरी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप बजाज ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के आपसी हालात के मद्देनजर, केंद्रीय सनातन धर्म समा ने महाशिवरात्रि पर तीर्थ यात्रा दल न भेजने का निर्णय लिया है।भारत सरकार की तरफ से भी यात्रा संबंधी उनका कोई संदेश सूचना नहीं प्राप्त हुआ। केंद्रीय सनातन धर्मसभा के प्रधान एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रमुख संरक्षक सागर बजाज ने कहा कि श्री कटासराज धाम की यात्रा न होने से श्रद्धालुओं में निराशा है। संवाद