फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छह तक की किताबें पहुंचीं, सातवीं-आठवीं का इंतजार

Sat, 03 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नए सत्र से पहले पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहा विभाग एक महीना लेट हो गया। देरी के बावजूद विभाग का अभी तक लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। जिले में अभी तक केवल छठी तक की किताबें आई हैं। वहीं सातवीं व आठवीं की किताबें के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
करीब एक महीने बाद पहली से छठी तक के बच्चों का पाठ्यक्रम शुरू हुआ है। इससे पहले किताबें न होने के कारण बच्चों को स्कूलों में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां ही करवाई जा रही थीं। वहीं सातवीं व आठवीं की किताबें अभी तक नहीं आई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम एक महीना पीछे हो गया है।
विज्ञापन

किताबें न आने से शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक महीने बाद जिले के बिलासपुर, साढौरा खंड में किताबें पहुंची हैं। वहीं जगाधरी खंड में भी किताबों की सप्लाई अब शुरू कर दी गई है। अभी स्कूलों में किताबों की सप्लाई चल रही है। सातवीं व आठवीं की किताबों की सप्लाई नहीं आई है। माध्यमिक विद्यालयों की किताबों के लिए विभाग की ओर से मुख्यालय से जानकारी ली जा रही है। अनुमान है कि माध्यमिक विद्यालय की पुस्तकें आने में करीब 20 दिन का समय लग सकता है।
मात्र तीन खंडों में पहुंची पुस्तकें : जिले के छह में से तीन खंडों में ही किताबों की सप्लाई की जा रही है। अन्य खंडों के स्कूल किताबों का इंतजार कर रहे हैं। जिले में कुल 592 प्राथमिक पाठशालाएं हैं। इनमें से करीब 140 स्कूलों में किताबों की सप्लाई की गई है। विभाग की ओर से इस बार प्राथमिक व माध्यमिक दोनों कक्षाओं के 65 हजार विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों की मांग की गई है।
विज्ञापन

यह मांग पिछले सत्र में एनरोल विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार की गई है। पिछले साल प्राथमिक पाठशालाओं में करीब 42 हजार और माध्यमिक विद्यालय में 28000 विद्यार्थी थे। इस बार करीब सात हजार विद्यार्थी नौवीं कक्षा में चले गए। विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों की संख्या घटाकर पुस्तकें मंगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें