मामला थाना छछरौली क्षेत्र के मनभर वाला गांव का है। सुबह के समय गांव के बाहर शराब के ठेके पर एक युवक का शव मिला। मृतक के सिर और आंख में चोट के निशान थे।
यमुनानगर में शराब के ठेके के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर में चोट के निशान मिले। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
मामला थाना छछरौली क्षेत्र के मनभर वाला गांव का है। सुबह के समय गांव के बाहर शराब के ठेके पर एक युवक का शव मिला। मृतक के सिर और आंख में चोट के निशान थे। मृतक की पहचान देवधर निवासी प्रवीन के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके ओर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। टीम ऑफ क्राइम और फोरेंसिक टीम ने भी मामले जांच की। एसएचओ अमरजीत सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।