फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लापता मजदूर का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला

Mon, 03 Aug 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर क्षेत्र के गांव भमनौली में रविवार सुबह एक मजदूर का शव पुलिया के नीचे पानी में मिलने से परिवार में मातम फैल गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही व्यासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भमनौली निवासी मृतक सिंह राम दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों के अनुसार सिंह राम शनिवार रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। शुरुआती जांच में आशंका है कि अंधेरे में पुलिया से फिसलकर पानी में गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सेी मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें