फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार दिन बाद नहर से मिला अपहरण के आरोपी का शव

Wed, 17 Jun 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में कूदे युवक अतितेश का शव घटना के चार दिन बाद करनाल के इंद्री क्षेत्र से बरामद हुआ। कई दिनों तक पानी में पड़े रहने से शव बुरी तरह गल चुका था और पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक सुशीला की बहन अतितेश पर अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी।
सूचना मिलने पर यमुनानगर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव की पहचान की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इससे पहले रविवार को 24 वर्षीय नेपाल निवासी सुशीला का शव फतेहगढ़ क्षेत्र के पास नहर से मिला था। उसकी बहन बसंती ने पिंक रंग के एक्सटेंशन नाखूनों के आधार पर पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 12 जून की शाम अतितेश उसे ब्यूटी पार्लर से अपने साथ ले गया था, जिसके बाद दोनों लापता हो गए थे। अगले दिन फतेहगढ़ पुल पर अतितेश की बाइक मिलने से दोनों के नहर में कूदने की आशंका जताई गई थी। सुशीला की बहन की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। अतितेश के भाई ने गांधी नगर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब दोनों के शव मिलने के बाद पुलिस प्रेम-प्रसंग, पारिवारिक दबाव या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है ताकि मौतों के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें