फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमोल जिंदगियां बचाने के लिए 70 लोगों ने बढ़ाए हाथ

Fri, 02 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को ट्रामा सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 70 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में सामाजिक, धार्मिक और शिक्षण संस्थाओं ने सहयोग दिया। इसमें युवाओं की अहम भूमिका रही, जिनमें लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने किया। डीसी ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे दूसरों को भी ऐसे आयोजन करने की प्रेरणा मिलेगी। रक्तदान महादान है, क्योंकि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने सामाजिक, धार्मिक व शिक्षण संस्थाओं के अलावा खासकर युवाओं का आह्वान किया वे रक्तदान मुहिम में हिस्सा लें। डीसी के साथ जिला रेडक्रास सचिव राजकपूर सूरा ने कहा कि रक्त की कमी को पूरा करने के लिए जागरूकता लानी होगी। अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन


डीसी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। शिविर में हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी, हरियाणा पंजाबी सभा, शिवसेना, हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल, दैनिक रेल यात्री संघ, हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्य भी रक्तदान करने आए। इनमें मुख्य रूप से अवतार सिंह चुघ, सीए विशाल भाटिया, वरयाम सिंह, प्रो. एसएल सैनी, अवतार सिंह चुघ, हरप्रीत सिंह, यशपाल वधवा, महेंद्र कुमार मित्तल, संजय मित्तल, विक्रम चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कॉलेजों से आए स्टूडेंट्स में दिखा रक्तदान का क्रेज
रक्तदान के लिए सबसे अधिक उत्साह विभिन्न कॉलेजों से आए स्टूडेंट्स में देखने को मिला। काफी संख्या में छात्राओं ने रक्तदान करने की इच्छा जताई लेकिन करीब 27 छात्राओं व अन्यों को कम हीमोग्लोबिन व वजन के कारण रक्तदान करने से वंचित रहना पड़ा। दरअसल, शिविर में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की 25 छात्राएं रक्तदान करने पहुंचीं लेकिन उनके रक्त की जांच में हीमोग्लोबिन तय मानक से कम पाए जाने पर वे रक्तदान करने से वंचित रहीं। जबकि गुरुनानक खालसा कॉलेज के एनएसएस यूनिट के करीब 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें छात्राएं भी शामिल थीं। एनएसएस विद्यार्थियों को रक्तदान करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई।

पहली बार रक्तदान किया, अच्छा लगा
पहली बार रक्तदान करने वाली बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रो बायोलॉजी की संजना भारद्वाज और बीएससी नोन मेडिकल की इला नारंग ने कहा कि रक्तदान करके खुशी हुई। इसी प्रकार शिविर में अपने जन्मदिन के दिन रक्तदान करने पहुंची छात्रा नेहा ने कहा कि पहले मन में रक्तदान को लेकर डर लगता था, लेकिन पहली बार रक्तदान कर उसे काफी गर्व महसूस हो रहा है।

डीएवी गर्ल्स कॉलेज छात्राएं भी बनी भागीदार
डीएवी गर्ल्स कॉलेज की बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष की एश्वर्या, अपूर्वा टंडन, बीएससी नॉन मेडिकल द्वितीय वर्ष की ईला, महिमा, बीकॉम अंतिम वर्ष की नैंसी, एमकॉम अंतिम वर्ष की सिमरन, बीएससी बायोटेक की पूजा, बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रोबॉयोलॉजी प्रथम वर्ष की संजना, बीकॉम प्रथम वर्ष की दिव्या, बीए द्वितीय वर्ष की कोमल, बीएससी द्वितीय वर्ष की साक्षी, बीएससी कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की नवनीत, शीतल, अक्षी, बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष की रूपाली व सोनिया, बीएससी नॉन मेडिकल अंतिम वर्ष की रूपाली, बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन की मानसी, बीए अंतिम वर्ष की अंशु ,मनीषा व सुजाता, बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन ट्विंकल, बीएससी कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की श्वेता ने रक्तदान किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें