जिले में चल रहे डेंगू के प्रकोप और रक्त की बढ़ती डिमांड को देखते हुए
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर एक
अक्तूबर को ट्रामा सेंटर में लगाया जाएगा। शिविर में समाजसेवी संस्थाओं से
जुड़े सदस्य और कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। शिविर के आयोजन को
लेकर ट्विनसिटी की विभिन्न संस्थाओं ने खुशी जताई है।
यमुनानगर सिविल
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने कहा कि इन दिनों डेंगू का
प्रकोप अधिक है। रक्त से ही प्लेटलेट्स अलग की जाती है, जिन्हें डेंगू के
मरीजों को चढ़ाया जाता है। ऐसे में
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का
आयोजन सराहनीय कदम है।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष
ने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता। इसलिए रक्तदान महादान है,
क्योंकि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के
जिला अध्यक्ष सीए विशाल भाटिया ने कहा कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप व रक्त की
कमी को देखते इस तरह के रक्तदान शिविर लगाए जाने की सख्त जरूरत है।
यमुना
क्लब के प्रधान रमन शर्मा ने कहा कि युवाओं को रक्तदान में बढ़-चढ़कर
हिस्सा लेना चाहिए। अमर उजाला की ओर से यह प्रयास सराहनीय है, इसमें क्लब
की ओर से भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।