फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा नेता और एएसआई में मारपीट, दोनों चोटिल

Sat, 26 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाजपा नेता व हरियाणा पुलिस के एएसआई के बीच कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस व मारपीट हुई और दोनों को चोटें आईं। बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर हरमिंद्र सेठी व उसके बेटे पर मामला दर्ज कर लिया, वहीं दूसरे पक्ष से चौकी में दी गई शिकायत पर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के गांव खरकाली निवासी जयदेव सिंह ने बताया कि वह अंबाला में साइबर थाने में तैनात है और पुलिस लाइन अंबाला में मिले क्वार्टर में परिवार सहित रहता हैं। वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे बूड़िया चौक पर पत्नी के साथ कार पर डॉक्टर से दवा लेने आया था। पानी की बोतल लेने के लिए कार खड़ी की थी, वहां से एक कार चालक निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कार के हॉर्न की आवाज सुनकर कार साइड करने लगा। तभी हॉर्न बजा रहे कार चालक ने बाहर आकर गालियां देनी शुरू कर दी और उसे गिरेबान पकड़ कर कार से नीचे उतारा लिया। साथ ही मारपीट शुरू कर दी। जयदेव सिंह के अनुसार कार चालक के साथ उसका बेटा भी आ गया, उसने भी मारपीट की। पिता-बेटे ने सिर में हाथ में पहने कड़ों से वार किया। बाद में मारपीट करने वालों की पहचान हरमिंद्र सेठी व उसके बेटे गुरनूर के रूप में हुई। बूड़िया थाना प्रभारीगुरदयाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। अभी एएसआई जयदेव सिंह की शिकायत पर हरमिंद्र सेठी व उसके बेटे पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें