फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत

Fri, 03 Jul 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
देवीदयाल। फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर रोड स्थित हरनौली अड्डे के पास वीरवार को हुए सड़क हादसे में अग्रसेन कॉलोनी निवासी एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष देवी दयाल वर्मा (46) की मौत हो गई। कार ने उनकी बुलेटको सामने से टक्कर मार दी। उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को खेतों में छोड़कर भाग गया।

देवी दयाल वर्मा प्लाईवुड उद्योग से निकलने वाले स्क्रैप की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। वीरवार को वह एक फैक्टरी से माल लोड करवाने के बाद बुलेट बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह व्यासपुर रोड पर हरनौली अड्डे के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई मीटर दूर जा गिरी, जबकि देवी दयाल सड़क पर उछलकर गिर पड़े।
विज्ञापन

हादसे में उनके सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में उतर गई। चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिचित तरुण कांबोज ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देवी दयाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और बूथ अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें