फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तकनीक से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Fri, 03 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं को रोजगार व बचत के बारे में जानकारी देतीं प्र​शि​क्षिका। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। समय के साथ बदलती तकनीक ने जिले की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल दिए हैं। अब महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ऑनलाइन भुगतान, ई-कॉमर्स, सोशल मीडिया और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और डिजिटल सुविधाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जिले के कई गांवों में महिलाएं बैंक मित्र, कॉमन सर्विस सेंटर संचालक और डिजिटल सेवा प्रदाता के रूप में कार्य कर रही हैं। इनके माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं, ऑनलाइन भुगतान, आधार अपडेट, पेंशन, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सरकारी सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

डिजिटल प्लेटफॉर्म ने महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा किए हैं। कई महिलाएं सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प, घरेलू खाद्य उत्पाद और अन्य वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। डिजिटल भुगतान प्रणाली ने उनके कारोबार को अधिक सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाया है।
गांव चौराही की ममता देवी बताती हैं कि पहले वह गृहिणी थीं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ने पर उन्होंने हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किया। पहले गांव के लोगों को ऑनलाइन कार्यों और सरकारी सेवाओं के लिए कई किलोमीटर दूर व्यासपुर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे।
कंप्यूटर की जानकारी होने के कारण उन्होंने गांव में ही सीएससी सेंटर शुरू किया। अब वह ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन, भर्ती संबंधी जानकारी और अन्य डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इससे गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी सुविधा मिल रही है।
व्यासपुर क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी बैंक मित्र, कैंटीन संचालन, डिजिटल सेवा केंद्र और अन्य स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। इससे न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि समाज में उनका आत्मविश्वास और सम्मान भी बढ़ा है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षित महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप कार्य उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। महिलाओं को सीएससी सेंटर, बैंक मित्र, कैंटीन संचालन सहित विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें