फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला के हाथ से मोबाइल छीन बाइक सवार फरार

Thu, 28 Sep 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। छुट्टी कर घर जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार युवक ने मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भूडकलां निवासी सुमन रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति विनोद की पांच साल पहले सांप काटने से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह बस अड्डा प्रतापनगर के पास प्राइवेट नौकरी करती है।
विज्ञापन

रोज की तरह शाम सवा छह बजे वह छुट्टी करके घर जाने के लिए ऑफिस से निकली थी। जब वह गोगा मेढ़ी के पास गली में पहुंची तो पीछे से बाइक पर एक युवक आया। उसने उसके नजदीक आकर बाइक की गति को कम किया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक ने उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया और वहां से बाइक की गति तेज कर फरार हो गया। उसने शोर मचाते हुए आरोपी युवक का पीछा किया, लेकिन आरोपी युवक भागने में कामयाब रहा। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें