फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार श्रद्धालु की मौत, दो घायल

Thu, 06 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कपालमोचन मेले से पंजाब के फिरोजपुर बाइक पर लौट रहे एक श्रद्धालु की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, वहीं उसके दो दोस्त घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे थाना व्यासपुर क्षेत्र में साढौरा रोड पर फतेहगढ़ तुंबी गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर निवासी गुरमेल (32), सुमनदीप व अभिषेक बाइक पर कपालमोचन मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए आए थे। मंगलवार रात मेले में सरोवरों में स्नान व धार्मिक स्थलों पर दर्शनों सहित धार्मिक अनुष्ठान कर तीनों बाइक पर बुधवार सुबह फिरोजपुर लौट रहे थे। गांव फतेहगढ़ तुंबी के पास सुबह उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गुरमेल को गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं सुमनदीप व अभिषेक भी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को व्यासपुर के अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने गुरमेल को मृत घोषित कर दिया, वहीं सुमनदीप व अभिषेक को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें