फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ाधड़ किए शिलान्यास फिर अधर में छोड़ा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में नई स्वीकृत सहित अन्य कॉलोनियों में बीते माह धड़ाधड़ विकास कार्यों के शिलान्यास हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों निगम अफसरों ने खूब चुस्ती दिखाई, पर काम सिरे चढ़ाने को लेकर सुस्त पड़े दिख रहे हैं। शिलान्यास के 10 से 15 दिन बाद भी काम लगे नहीं या फिर अधर में छोड़ दिए गए हैं। इससे वार्ड के पार्षद व लोग परेशान हैं, लेकिन इस पर ना तो शिलान्यास करने वाले जनप्रतिनिधि और ना ही निगम अफसरों का ध्यान है।
विज्ञापन

वार्ड-21 की नई स्वीकृत कॉलोनियों में पेवर ब्लॉक की गलियों व निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन की नालियों के निर्माण पर नगर निगम 228.36 लाख रुपये खर्च रहा है। इसके टेंडर व वर्क अलॉट के बाद 16 अप्रैल को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, पूर्व मंत्री व निगम अफसरों ने काम का शिलान्यास किया, पर पार्षद अभिषेक मोदगिल का कहना है कि शिलान्यास के 15 दिन बाद भी ज्यादातर एरिया में यह काम नहीं लगा है। शिवपुरी-ए में काम लगा, पर यहां भी खुदाई कर घरों के आगे की थड़ियां तोड़ बीच अधर में छोड़ दिया गया है।
बाक्स
वार्ड-12 में भी शिलान्यास के दस दिन से नहीं लगा काम
वार्ड-21 की तरह वार्ड-12 में नई स्वीकृत कॉलोनियों में 222.55 लाख के खर्च में पेवर ब्लॉक की गलियों व अंडरग्राउंड पाइप लाइन वाली नालियों के निर्माण होना है। इस काम का शिलान्यास भी 19 अप्रैल को हो चुका है, लेकिन दस दिन बाद भी अधिकांश क्षेत्र में यह काम नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

बाक्स
दशमेश कॉलोनी में खुदाई कर अधर में छोड़ा काम
वार्ड-10 की दशमेश कॉलोनी में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए खुली नालियों के स्थान पर अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जा रही है। करीब 29 लाख के खर्च से होने वाले इस काम का शिलान्यास 20 अप्रैल को हुआ था। पहले पाइप बिछाने के लिए कॉलोनी की ऊंचाई से करीब 300 मीटर खुदाई की गई, जहां पाइप दबाने के बाद भी 11 दिन से मलबा गली में पड़ा है। इससे रास्ता तंग होने से जाम की स्थिति बन रही है। कई जगह खुदाई के बाद पाइप भी नहीं डाले गए। अधर में लटके काम से पानी निकासी की समस्या हो गई है। जगह-जगह जलभराव से निवासियों को मच्छर जनित रोग फैलने का खतरा सताने लगा है।
--------------
वर्जन
ठेकेदारों से सभी कामों को समय पर शुरू कराने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं। ऐसा हो रहा है या नहीं, यह जानने के लिए स्वयं कामों का निरीक्षण करेंगे। अगर समय पर काम शुरू नहीं किए गए या उन्हें काम लगाकर अधर में छोड़े जा रहे हैं तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन

- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें